Maharashtra SSC Result 2023: कल घोषित होगा महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं का रिजल्ट, ऐसे करें चेक।

Maharashtra SSC Result 2023: महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक अथबा उच्च माध्यमिक शिक्षा बोर्ड शुक्रवार यानी दो जून 2023 को महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा दसवीं के नतीजे जारी करेगा।

Maharashtra SSC Result 2023: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन (MSBSHSE) यानी शुक्रवार 2 जून 2023 को महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं या सेकेंडरी स्कूल सर्टिफिकेट (SSC) का रिजल्ट जारी करेगा. महाराष्ट्र बोर्ड कक्षा 10वीं का रिजल्ट सुबह 11 बजे जारी किया जाएगा, जबकि मार्क साइज डाउनलोड करने का लिंक दोपहर 1 बजे सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद उम्मीदवार अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

Maharashtra SSC Result 2023
Maharashtra SSC Result 2023

Maharashtra SSC Result 2023

Maharashtra SSC Result 2023 का 15 लाख से अधिक छात्रों द्वारा इंतजार किया जा रहा है। जो कल समाप्त हो जाएगा। बता दें कि राज्य में करीब 21 हजार एसएससी स्कूल हैं। इनमें से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 02 मार्च से 25 मार्च 2023 तक 5,033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
इससे पहले महाराष्ट्र एचएससी कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम 25 मई को जारी किए गए थे और कुल उत्तीर्ण दर 91.25 प्रतिशत थी। परीक्षा में शामिल हुए छात्र महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in के जरिए रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकेंगे.
Maharashtra SSC Result 2023 से असंतुष्ट छात्रों को भी अपने अंकों में सुधार करने और महाराष्ट्र बोर्ड एसएससी पूरक परीक्षा देने का विकल्प प्रदान किया जाएगा। महाराष्ट्र बोर्ड ने पिछले साल18 जून को एसएससी का रिजल्ट घोषित किया था। बोर्ड द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले साल महाराष्ट्र 10वीं एसएससी के परिणाम में 83,060 छात्रों ने 90% और उससे ज्यादा अंक हासिल किए। पिछले बर्ष 10वीं का ओवरऑल चयन पर्सेंटेज 96.94% था।

Maharashtra SSC Result 2023 ऐसे चेक करें रिजल्ट

सबस पहले कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in पर जाएं।

कक्षा 10 महा एसएससी नतीजे 2023 के लिए ऑफिसियल लिंक पर क्लिक करें।

रोल नंबर, अथबा पंजीकरण संख्या सहित लॉगइन क्रेडेंशियल दर्ज करें।

महा कक्षा 10वीं एसएससी 2023 नतीजे सबमिट करें एवं एक्सेस करें।

महाराष्ट्र में कक्षा 10 एसएससी परीक्षा 2023 दो मार्च से 25 मार्च, 2023 तक हुई थी। महाराष्ट्र राज्य बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 15,77,256 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 3,54,493 अकेले मुंबई सर्किल से थे। पूरे महाराष्ट्र में एसएससी परीक्षा के लिए कुल पंजीकरण में 8,44,116 लड़के और 7,33,067 लड़कियां शामिल हैं। परीक्षा कुल 5,033 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।

Important Links 

Maharashtra SSC Result 2023Click Here
Official WebsiteClick Here

Leave a Comment